इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। उत्तर प्रदेश पुलिस के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली औरैया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली औरैया में दर्ज मुकदमा संख्या 876/25 धारा 85/80/115(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित आरोपी को मुखबिर की सूचना पर इंडियन ऑयल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कप्तान सिंह उर्फ सोनू पुत्र राजकुमार उर्फ राजू निवासी ग्राम घटापारा, थाना अमराहट, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नारायनपुर उपनिरीक्षक राम मनोज द्विवेदी तथा कांस्टेबल नवल किशोर शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button