
वीवीआईपी आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड का निरीक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। जनपद में 26 मई 2026 को प्रस्तावित वीवीआईपी आगमन को लेकर प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर जिलाधिकारी औरैया ने थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मंडी समिति पहुंचकर हेलीपैड स्थल और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



