इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

आंधी-तूफान एवं वज्रपात को लेकर प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे की एडवाइजरी जारी

आंधी-तूफान एवं वज्रपात को लेकर प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे की एडवाइजरी जारी

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा: जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि आगामी 24 घंटों के दौरान संभावित आंधी-तूफान एवं आकाशीय विद्युत (वज्रपात) की घटनाओं को देखते हुए सभी नागरिक मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों और निर्देशों का पालन करें तथा सतर्क एवं सुरक्षित रहें।

जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि आंधी-तूफान के दौरान टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे और मोबाइल टावर से दूर रहें। घर के बाहर या छत पर रखी भारी वस्तुओं को सुरक्षित बांधकर रखें तथा यात्रा के दौरान मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं।

प्रशासन ने यह भी सलाह दी है कि धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में न रखें तथा धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें। पेड़ों की शरण लेने से भी बचने को कहा गया है।

वज्रपात के दौरान लोगों को पक्के मकान में शरण लेने, खिड़की-दरवाजों एवं बरामदों से दूर रहने तथा पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभे, कच्चे मकान और जलाशयों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। बच्चों को खराब मौसम में बाहर न खेलने देने और लोहे की खिड़की, दरवाजे एवं हैंडपंप आदि को न छूने की अपील की गई है।

यदि कोई व्यक्ति खुले खेत में फंस जाए तो दोनों कान बंद कर पैरों को सटाकर घुटनों के बल उकड़ू बैठने की सलाह दी गई है। मौसम संबंधी पूर्व चेतावनियों के लिए “सचेत” एवं “दामिनी” ऐप डाउनलोड करने की भी अपील की गई है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि वज्रपात के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न हों, दीवार के सहारे टेक न लगाएं, धातु युक्त नल एवं फ्रिज को न छुएं और धातु के छाते का उपयोग न करें। साथ ही भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग रखने तथा खुले वाहनों में यात्रा, तैराकी एवं नौकायन से बचने की सलाह दी गई है।

किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर 05688-250077, 297204 एवं टोल फ्री नंबर 1077 जारी किए गए हैं।

यह एडवाइजरी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button