
इटावा में जिला स्तरीय NCORD समिति की मासिक गोष्ठी आयोजित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। जनपद इटावा में नारकोटिक्स एवं नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की मासिक गोष्ठी का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संतोष कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, औषधि विभाग, जीएसटी विभाग, वन विभाग, आईबी समेत विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, नशीली दवाओं के अवैध व्यापार, जागरूकता अभियान तथा नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रखने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया।


