उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में मानस सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाएं।

 

बैठक में परिवहन, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button