प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

प्रधानमंत्री जी के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण

प्रधानमंत्री जी के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण

प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करें – उप मुख्यमंत्री

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जनप्रतिनिधियों व आमजनों के साथ श्रवण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी समाज, राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी एवं प्रेरणादायक प्रयासों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं जो हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं उनके इन विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री जी के मन की बात के 134वें संस्करण का जनपद पंचायत रीवा के प्रांगण में श्रवण करने के उपरांत श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की नजर देश में हो रहे उन विशिष्ट कार्यों पर रहती है जिन पर किसी की भी नजर नहीं जा पाती। उन्होंने मन की बात में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाड़ियों सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों से चर्चा की। वह देश के कोने-कोने में बेहतर कार्य करने वालों का जिक्र करते हैं तथा उनका हौसला बढ़ाते हैं। प्रधानमंत्री जी एक-एक मिनट का सदुपयोग कर देश को उत्कृष्ट राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि हम सबकी भी जिम्मेदारी है कि जो जिस पद पर है वह वहां बेहतर से बेहतर कार्य करें। कृषि कल्याण वर्ष में हमारे प्रदेश में रिकार्ड गेंहू की खरीदी हुई है। हमारा रीवा क्षेत्र बाणसागर की नहरों से समृद्धशाली बना है। अब इस विकास का फल आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। युवाओं को नशे सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहना होगा। श्री शुक्ल ने जल संग्रहण व संरक्षण के कार्यों में आमजनों से सहभागिता की अपील की तथा कहा कि वर्षाकाल आने पर पेड़ लगाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्त, जनपद अध्यक्ष संगीता यादव, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, जनपद सीईओ पूनम दुबे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button