मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनान्र्तग मत्स्य पालकों से आवेदन आमंत्रित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत मत्स्य पालकों से आवेदन 6 जून तक आमंत्रित किये गये हैं।
सहायक संचालक मत्स्य पालन डॉ. अंजना सिंह से जानकारी के अनुसार ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन,मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य पालन,स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना, तथा मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण को शामिल किया गया है। यह योजना विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए लाभकारी है जो मत्स्य पालन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। योजना के तहत व्यक्तिगत मत्स्य पालक, ग्रामीण तालाबों के पट्टाधारक, मछुआ समूह, स्व-सहायता समूह एवं मछुआ सहकारी समितियाँ आवेदन करने के पात्र हैं। योजना में चयनित हितग्राहियों को शासन द्वारा नियमानुसार अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन सहायक संचालक मत्स्योद्योग कार्यालय रीवा एवं मउगंज में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला मत्स्योद्योग कार्यालय, शिल्पी प्लाजा ए-ब्लॉक में संपर्क किया जा सकता
है।


