
कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण, रोपा आम का पौधा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आवास में वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर उन्होंने फलदार पौधों की श्रृंखला में आम का पौधा रोपा। पौधरोपण के उपरांत कलेक्टर ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण भी तैयार करते हैं। कलेक्टर ने आम जनमानस से भी अपील की है कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसकी पूरी जिम्मेदारी लें।
इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


