प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

स्लाट बुक न होने पर किसान द्वारा गेंहू घर ले जाया गया – जिला आपूर्ति नियंत्रक

स्लाट बुक न होने पर किसान द्वारा गेंहू घर ले जाया गया – जिला आपूर्ति नियंत्रक

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . खरीदी केंद्र इटहा हरिहरपुर में एक ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरकर ले जाया जा रहा था। उक्त गेहूं को खरीदी केंद्र से जुड़े कर्मचारियों द्वारा अपना निजी गेहूं बताकर केंद्र परिसर के पीछे स्थित स्थान में ले जाया जा रहा था”तत्संबंध में प्रकाशित खबर पर जाँच करायी गयी।

 

जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश ताण्डेकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी हुजूर से प्राप्त प्रतिवेदन एवं संलग्न दस्तावेजो के अनुसार उपार्जन केन्द्र इटहा में किसान अशोक कुमार द्विवेदी पिता इन्द्रमणि द्विवेदी के किसान कोड 22225001840 विक्री हेतु स्लॉट बुक नहीं हुआ था किन्तु उनके द्वारा तहसील हुजूर अंतर्गत उपार्जन केन्द्र एक इटहा हरिहरपुर में 65 बोरी (32.5 क्विटल) गेहूं अपनी जिम्मेदारी में ले जाया गया। स्लॉट बुक न होने के सम्बन्ध में उनके द्वारा भी आवेदन प्रस्तुत किया गया था। स्लॉट बुक न होने से केंद्र द्वारा उनके गेहू कि तौल नहीं कराई गयी, जिससे कृषक द्वारा 31 मई को अपनी बोरियों से गेहू घर ले जाने पर खबर गतदिनों प्रकाशित हुई है। जांच के उपरांत प्रकाशित खबर आधारहीन पायीगई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button