उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । पुलिस अधीक्षक औरैया ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रकरणों में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके उपरांत उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से संवाद कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके और पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हो।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button