इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

एसएसपी इटावा ने की जनसुनवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

एसएसपी इटावा ने की जनसुनवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।

 

एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध और न्यायोचित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

 

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसएसपी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखना इटावा पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button