उत्तर प्रदेशऔरैयाराज्य

मिशन शक्ति 5.0 के तहत अजीतमल ब्लॉक में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति 5.0 के तहत अजीतमल ब्लॉक में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट :विशाल समाचार  संवाददाता 

स्थान: अजीतमल,औरैया उत्तर प्रदेश 

अजीतमल:  मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बुधवार को थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अजीतमल ब्लॉक में चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

 

पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित 1078, 181 एवं 112 नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

 

इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों तथा महिलाओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए उनसे सतर्क रहने की अपील की।

 

कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई और महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button