इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में सुरक्षा गार्ड भर्ती एवं प्रशिक्षण शिविर 8 जून से, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

इटावा में सुरक्षा गार्ड भर्ती एवं प्रशिक्षण शिविर 8 जून से, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, उदयपुर एवं एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा कार्यों के लिए इच्छुक युवाओं के पंजीकरण, प्रशिक्षण एवं स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न विकास खंडों में भर्ती एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार शिविरों का आयोजन विकास खंड मुख्यालयों पर किया जाएगा, जहां योग्य अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी युवाओं को शिविरों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है—

 

– 08 एवं 09 जून 2026 : जसवंतनगर

– 10 एवं 11 जून 2026 : बसरेहर

– 12 एवं 15 जून 2026 : महेवा

– 16 एवं 17 जून 2026 : बढ़पुरा

– 18 एवं 19 जून 2026 : चकरनगर

– 20 एवं 22 जून 2026 : सैफई

– 23 एवं 24 जून 2026 : भरथना

– 25 एवं 27 जून 2026 : ताखा

 

जिला सेवायोजन अधिकारी ने रोजगार के इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथियों पर अपने विकास खंड मुख्यालय पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button