
अजीतमल में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान :औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । विकास खण्ड अजीतमल के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों एवं महिलाओं के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में बाल विवाह रोकथाम, स्पॉन्सरशिप एवं फॉस्टर केयर योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, बाल सेवा योजना (सामान्य), कन्या सुमंगला योजना तथा पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना की समीक्षा की गई। इसके साथ ही देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों तथा बाल श्रम रोकथाम के मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों एवं उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया। बैठक में शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिसमें 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शामिल हैं।

बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी अजीतमल सुश्री छाया, चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक राय, बाल कल्याण अधिकारी सुनीता यादव, सहायक विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी, संरक्षण अधिकारी रीना चौहान, जिला बाल संरक्षण इकाई से सीमा कुशवाहा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं आशा बहुएं उपस्थित रहीं।


