उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

ऑपरेशन मुस्कान के तहत फफूंद पुलिस ने लापता भाई-बहन को सकुशल बरामद किया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत फफूंद पुलिस ने लापता भाई-बहन को सकुशल बरामद किया

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया, । पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना फफूंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लापता बालक और बालिका को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

पुलिस के अनुसार थाना फफूंद पर दर्ज मुकदमा संख्या 164/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित एक बालक और बालिका (भाई-बहन) घर से बिना बताए कहीं चले गए थे और वापस नहीं लौटे थे। मामले की जानकारी मिलते ही थाना फफूंद पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की।

 

पुलिस टीम के प्रयासों से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

 

अपने बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार जताया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button