उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी विकास खंडों, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं ग्राम पंचायतों में कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने 11 जून को विकासखंड औरैया में आयोजित विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न कराने तथा प्रबुद्ध वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को भी कहा।

 

डीएम ने बताया कि जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन 14 जून को सदर तहसील, 15 जून को बिधूना तथा 16 जून को अजीतमल तहसील में किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में 18 जून को प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें किसानों को जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक खाद एवं जैविक कीटनाशक बनाने का लाइव प्रदर्शन कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद, तहसील, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

जिलाधिकारी ने सभी विकास खंडों में रात्रि चौपाल आयोजित कर जनसमस्याओं के समाधान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button