
सीतामढ़ी में विभिन्न पंचायतों में लगे सहयोग शिविर, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी,। जिले की विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। पंचायतवार आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों को सरल और सुलभ माध्यम से प्राप्त कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा।
शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई तथा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जिन शिकायतों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को अग्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि सभी मामलों का शीघ्र समाधान कर आम जनता को त्वरित न्याय एवं राहत उपलब्ध कराई जा सके।
सहयोग शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।


