रोजगार मेला मानस भवन रीवा में 5 जून को
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . युवा संगम कार्यक्रम के तहत मानस भवन रीवा में 5 जून को सुबह 11बजे से दोपहर 2 बजे तक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले में 5 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 12 हजार रुपए से 15 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ समग्र आईडी, मूल अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में यूनो मिडा लिमिटेड, टाटा ऑटो क्राप्ट प्रा. लिमिटेड, विकास ग्रुप फरिदाबाद, गोदरेज कांज्यूमर प्रोडेक्टस लि. तथा मैरिको लिमिटेड की कंपनियां भी शामिल होंगी
।



