अपराधइटावाउत्तर प्रदेश

इटावा पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

इटावा पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

05 चोरी की मोटरसाइकिल, 09 चेसिस, अवैध तमंचा व भारी मात्रा में वाहन पार्ट्स बरामद

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। जनपद इटावा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सैफई पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिल, 9 चेसिस, 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 2 चाकू तथा मोटरसाइकिल काटने के उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में 05/06 जून 2026 की रात्रि को रकूईया नहर पुल के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मिली सूचना पर घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान अमन मंसूरी और सुग्रीव के रूप में हुई।

उनकी निशानदेही पर नगला चैनसुख के जंगल क्षेत्र से दो अन्य अभियुक्त जुनैद और प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स, चेसिस, पेट्रोल टंकी, साइलेंसर और अन्य उपकरण बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उनके इंजन व चेसिस बदलकर बेचते थे और कबाड़ के रूप में भी अवशेष सामान बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे।

इस संबंध में थाना सैफई पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:कुल 5 मोटरसाइकिल, 9 चेसिस, 1 तमंचा, 2 कारतूस, 2 चाकू सहित भारी मात्रा में वाहन पार्ट्स व उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस टीम:थाना सैफई प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह राठी सहित उपनिरीक्षक एवं पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button