निर्धारित प्रपत्र में दें आहरण संवितरण अधिकारी की जानकारी
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा संभागीय पेंशन अधिकारी एमएस पैकरा ने सभी कार्यालय प्रमुखों से निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय के आहरण संवितरण अधिकारी की जानकारी देने का अनुरोध किया है। श्री पैकरा ने कहा है कि सभी शासकीय कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण अब राज्य केन्द्रीय पेंशन प्रक्रिया केन्द्र भोपाल से किया जा रहा है। इस कार्यालय द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आहरण संवितरण अधिकारियों की जानकारी चाही गई है। जानकारी में कार्यालय के ट्रेजरी कोड, आहरण संवितरण अधिकारी का नाम, मोबाइल नम्बर, देयकों के लिए अधिकृत लिपिक का नाम तथा मोबाइल नम्बर अवश्य दर्ज करें। इसके साथ-साथ कार्यालय की ई मेल आईडी का भी प्रपत्र में उल्लेख अवश्य करें। जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों की जानकारी गूगल शीट में दर्ज की जा रही है। अब समस्त कार्यवाहियाँ और पत्राचार ई आफिस के माध्यम से ही होगा। प्रपत्र में सभी जानकारियाँ अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में दर्ज कर उसे तत्काल ई मेल आईडी डीपीओ रीवा 2011 एट दर रेट जीमेल डॉट कॉम अथवा ई आफिस के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराएं।


