प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

संभागीय आईटीआई में चयन मेला आज

संभागीय आईटीआई में चयन मेला आज

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . संभागीय शासकीय आईटीआई रीवा में ट्रेनी पद के लिए चयन मेला 8 जून को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इसमें निजी संस्था हीरो मोटोक्रॉप लिमिटेड निमराना राजस्थान द्वारा आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। इस संबंध में प्राचार्य सौरभ शुक्ला ने बताया कि चयन मेले में प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रशिक्षणार्थी महिला एवं पुरूष शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वर्ष 2026 की फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी भी चयन मेले में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपने शैक्षणिक दस्तावेज एवं पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ चयन मेले में शामिल होना होगा। चुने गए उम्मीदवारों को मानदेय के रूप में 18258 रुपए दिए जाएंगे, जिसमें भविष्य निधि की राशि भी शामिल है। संभागीय आईटीआई में दो जून को आयोजित चयन मेले में 134 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया। इनकी चयन सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button