प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मृतक आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों पर बैंक ऋण बकाया नहीं होना पाया गया

मृतक आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों पर बैंक ऋण बकाया नहीं होना पाया गया

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज :मृतक आकांक्षा चतुर्वेदी निवासी मगनिया तहसील नईगढ़ी के परिजनों के नाम पर बैंक में ऋण होना नहीं पाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी मऊगंज ने कलेक्टर को प्रेषित अपने प्रतिवेदन में स्पष्ट किया है कि मृतक आकांक्षा चतुर्वेदी पिता श्रीकृष्ण कुमार चतुर्वेदी के स्वजनों से ऋण प्राप्त एवं अदायगी के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई जिसमें यह तथ्य सामने आया कि हनुमान प्रसाद वगैरह पिता इन्द्रमणि प्रसाद द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मऊगंज से के.सी.सी. ऋण प्राप्त किया गया था जिसे उनके द्वारा 18 अप्रैल 2024 को चुकता कर नो ड¬ूज प्राप्त किया गया है। इस संबंध में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मऊगंज द्वारा जानकारी दी गई कि आकांक्षा चतुर्वेदी पिता कृष्ण कुमार चतुर्वेदी के नाम पर यूनियन बैंक एवं मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में किसी भी प्रकार का ऋण बकाया नहीं है। विभिन्न समाचार माध्यमों में आ रही खबरों में मृतक आकांक्षा के परिजनों पर बैंक ऋण बकाया होने के संबंधी जो जानकारी प्रकासित की गई थी वह तथ्यात्मक रूप से सत्य नहीं है। उपलब्ध अभिलेखों, बैंक रिकॉर्ड तथा अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत जानकारी के आधार पर यह प्रमाणित नहीं होता कि मृतका के परिजनों पर किसी बैंक का कोई बकाया ऋण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button