
जन शिकायत सुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी में प्रत्येक कार्य दिवस की भांति सोमवार को भी जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं लेकर आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण तथा विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाया जाए।
जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूती मिल रही है।