
जनपद के किसानों की आय बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी की अनोखी पहल, पेप्सिको कंपनी के साथ मिलकर कर सकते हैं आलू की आधुनिक खेती
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया : जनपद के आलू उत्पादकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पेप्सिको कंपनी के प्रतिनिधियों तथा आलू उत्पादक किसानों के मध्य समन्वय बैठक जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान किसानों को बैठक का उद्देश्य बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ तकनीकी विधाओं की भी जानकारी दिलाना है। उन्होंने बताया कि पेप्सिको कंपनी विश्व के 200 देशों में व्यापार कर रही है और आलू के चिप्स बनाने में प्रमुख है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा आपके खेत से ही आलू का क्रय किया जाएगा और कंपनी तथा आपके बीच में कोई अन्य माध्यम नहीं होगा। बैठक के दौरान पेप्सिको कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा उन्नत बीजों को किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा इसके लिए किसानों को बीज क्रय करना होगा। किसानों को तकनीकी सहयोग भी दिया जाएगा इसके अलावा किसानों को माइक्रोइरिगेशन तकनीकी खेती आदि के उपयोग के लिए भी प्रोत्साहन स्वरूप धनराशि दी जाती है तथा तथा फसल पकने पर किसानों के खेत से ही फसल को क्रय कर कंपनी द्वारा अपने वाहन से अपने भंडारण/ कंपनी तक लाया जाता है। उन्होंनें बताया कि यह पूरी प्रक्रिया कांटेक्ट फार्मिंग के तहत पूर्ण की कानपुर मंडल में कन्नौज के किसानों द्वारा खेती की जा रही है।
उपस्थित आलू उत्पादक कृषको द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार की आशंकाओं/ जिज्ञासाओं को बैठक में प्रस्तुत किया गया जिसका निराकरण करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि कांटेक्ट फार्मिंग एवं स्वैच्छिक प्रक्रिया है और पूर्णतः किसान की इच्छा के ऊपर निर्भर करता है कि वह कांटेक्ट फार्मिंग करना चाहता है अथवा नहीं।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार,जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार, पेप्सिको कंपनी के प्रतिनिधि हरगोविन्द पाण्डेय सहित जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए कृषक बंधु आदि उपस्थित रहे।


