
औरैया पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार व 1 बाल अपचारी निरुद्ध
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। थाना दिबियापुर पुलिस टीम ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल, छीना गया मोबाइल फोन तथा 02 देशी तमंचे .315 बोर व 03 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, वादी सत्यम तिवारी निवासी गपकापुर मढ़ैया थाना दिबियापुर ने 05 जून 2026 को तहरीर दी थी कि फफूंद चौराहा से गुंजन चौराहा जाते समय ओवरब्रिज के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपाचे बाइक से उनका मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया गया। इस पर थाना दिबियापुर में मामला दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई थी।
पुलिस टीम ने 09 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पाता रोड से दो वांछित अभियुक्तों विशाल कश्यप (19 वर्ष) और सूरज वाल्मीकि (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक (UP79Q1980) तथा छीना गया REDMI NOTE 14 PRO+ 5G मोबाइल बरामद हुआ।
इस मामले में थाना दिबियापुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक नेम सिंह, कांस्टेबल विकास यादव एवं कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल रहे।



