प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए आईटीआई में 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित

महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए आईटीआई में 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित

आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ, ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा : शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रीवा में नवीन सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने बताया है कि संभागीय आईटीआई के विभिन्न व्यावसायिक कोर्सेज में प्रवेश पाने के इच्छुक आवेदक अब ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल एमपी आईटीआई काउंसलिंग डॉट सीओ डॉट इन के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। संस्था में संचालित विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी व्यवसायों में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण रखी गई है, जबकि आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष तय की गई है। आईटीआई में 35 प्रतिशत स्थान महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

 

प्रभारी कलेक्टर ने बताया कि संस्था में छात्रों के लिए ट्रेडों की एक विस्तृत श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसमें मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक मोटर मैकेनिक, वुड वर्क तकनीशियन, स्माल हाईड्रो पॉवरप्लांट तकनीशियन, कॉस्मेटोलॉजी, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क मेंटेनेंस, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कन्वेंशनल के साथ-साथ दृष्टि बाधित एवं श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से), ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फैशन डिज़ाइन एवं टेक्नोलोजी, फिटर, मशीनिस्ट, मेसन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीज़ल मैकेनिक, प्लंबर, स्विंग टेक्नोलोजी, सोलर तकनीशियन, स्टेनोग्राफर (अंग्रेज़ी व हिंदी), टर्नर, वेल्डर, सर्वेयर, ड्राफ्ट्समैन सिविल तथा रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तकनीशियन जैसे महत्वपूर्ण रोजगारोन्मुखी ट्रेड शामिल हैं। संभागीय आईटीआई रीवा न केवल उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करता है, बल्कि प्रशिक्षार्थियों को पोस्ट मैट्रिक, संबल और मेधावी छात्रवृत्ति जैसी विभिन्न शासकीय छात्रवृत्तियों की सुविधा भी प्रदान करता है। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष रूप से सुसज्जित आधुनिक क्लासरूम तैयार किए गए हैं। आवेदकों की त्वरित सहायता और मार्गदर्शन के लिए आईटीआई रीवा संस्थान परिसर में एक समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहाँ संपर्क कर प्रवेश से सम्बंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संभागीय आईटीआई के अतिरिक्त मनगवां और सिरमौर आईटीआई में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button