
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिला प्रदेश में 12वें स्थान पर।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माह मई–2026 में राज्य स्तर पर 12 वाँ स्थान प्राप्त किया है। निर्धारित मापदंडों एवं कार्य निष्पादन के आधार पर जारी इस रैंकिंग में जिले को कुल 85.72अंक प्राप्त हुए हैं।
जिला ने 01 अप्रैल 2022 से समीक्षित माह तक नियत समय-सीमा के भीतर परिवादों के निष्पादन में जिले ने 93.45 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए 10 में 9.35 अंक हासिल किए।
समीक्षित माह में नियत समय सीमा में निवारित मामलों में सीतामढ़ी द्वारा 100 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा कर 30 में 30 अंक अर्जित किया गया ।
लोक प्राधिकारियों की उपस्थिति 100 प्रतिशत रही, जो जिले की कार्य संस्कृति और अनुशासन को दर्शाती है।
इसके अतिरिक्त द्वितीय अपील के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, दंड अधिरोपित राशि की वसूली, तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं बैठक विवरण के समय पर अपलोड करने के मामलों में भी जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
वहीं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि जनवरी माह में जिले की रैंकिंग 13 वीं थी, जो सुधारात्मक छलांग लगाते हुए 12 वीं पायदान पर पहुँच गई है। इसे जिले की उल्लेखनीय प्रगति और सतत सुधार का परिणाम माना जा सकता है।



