अपराधबिहारसीतामढ़ी

तस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा

तस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में तस्करी के उद्देश्य से रखे गए 70 बोरी यूरिया उर्वरक को जब्त किया गया है। इस संबंध में कृषि समन्वयक-सह-उर्वरक निरीक्षक, सोनबरसा द्वारा कन्हौली थाना में अज्ञात उर्वरक तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कन्हौली इंडो-नेपाल सड़क से कन्हौली गांव की ओर जाने वाली सड़क पर लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क के पूर्वी किनारे काले तिरपाल से ढंका हुआ यूरिया उर्वरक बरामद किया गया। जांच के दौरान मौके से कुल 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त किया गया।

जब्त उर्वरक को मे० भवानी ट्रेडर्स, कन्हौली के जिम्मेनामे पर सौंप दिया गया है। उर्वरक निरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बरामद उर्वरक को तस्करी के उद्देश्य से रखा गया था। उन्होंने उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button