
जनकल्याण शिविरों की अधिकारी कर रहें मानीटरिंग
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा संभाग के सभी जिलों में 12 जून से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। इस संबंध में कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया कि जनकल्याण शिविरों की मानीटरिंग के लिए संभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करके विकासखण्ड मुख्यालयों तथा नगरीय निकायों में आयोजित शिविरों की मानीटरिंग कर रहे हैं। क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. एसबी अवधिया ने मैहर जिले में आयोजित शिविर में भाग लेते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शिविरों में प्राप्त आवेदन पत्रों और उनके निराकरण की जानकारी ली। क्षेत्रीय संचालक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घुनवारा तथा ग्राम पंचायत पोड़ी का भी निरीक्षण किया। संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. पंकज सिंह ने रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान में आयोजित शिविर तथा जनपद पंचायत रीवा में आयोजित शिविर में शिरकत की। संयुक्त संचालक आयुष डॉ. शिवराम साकेत ने नगर निगम रीवा द्वारा जोन क्रमांक एक ढेकहा तिराहा में आयोजित शिविर में शामिल होकर विश्व योग दिवस कार्यक्रम की जानकारी दी। श्री साकेत ने शिविर में बनाए गए विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया तथा आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी ली। शिविर में स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, संबल योजना तथा अन्य योजनाओं के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे थे।



