प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विश्व योग दिवस में भागीदारी के लिए मिसकॉल से हो रहा पंजीयन

विश्व योग दिवस में भागीदारी के लिए मिसकॉल से हो रहा पंजीयन

रिपोर्ट; विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . जिले भर में 21 जून को 12वां विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 6 बजे से सुबह 7.45 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष स्वस्थ आयु के लिए योग की थीम पर विश्व योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी डॉ. शारदा मिश्रा ने बताया कि योग से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। हर आयु वर्ग का व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार योगाभ्यास कर सकता है। विश्व योग दिवस में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। विभिन्न शासकीय और अशासकीय संस्थाएं योगा डॉट आयुष डॉट जीओभी डॉट इन/योगा डॉट संगम लिंक में क्लिक कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। आमजन टोल फ्री नम्बर 18003157008 में मिसकॉल देकर विश्व योग दिवस कार्यक्रम में सहभागी बन सकते हैं। इसमें पंजीयन कराने के बाद डिजिटल सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। विश्व योग दिवस में भागीदारी का गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड बनाने के लिए भी पंजीयन किया जा रहा है। सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास करने वाले आमजन 14 जून को सुबह 6.15 बजे से टोल फ्री नम्बर 18003157008 पर मिसकॉल देकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड की इंट्री में योगदान दें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button