प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

वसूली जमा कर शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ प्राप्त करें

वसूली जमा कर शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ प्राप्त करें

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा : . जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रीवा एवं मऊगंज से सम्बद्ध 148 कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा रबी 2025-26 में लगभग 33 हजार किसानों को शून्य प्रतिशत पर 110 करोड़ की खाद बीज एवं नगदी ऋण दिया गया। जिन किसानों अभी तक रबी 2025-26 की वसूली की राशि जमा नहीं की है वह 15 जून तक वसूली जमा कर शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। महाप्रबंधक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून तक वसूली की राशि जमा नहीं होने पर शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ नहीं मिल पायेगा तथा किसान डिफाल्टर हो, जाएंगे एवं 15 जून के बाद मूलधन के साथ ब्याज की राशि भी जमा करनी होगी साथ ही भविष्य में आगे नगद/खाद भी प्राप्त नहीं कर पाएंगे। अत: किसान नियत तिथि तक वसूली जमा कर ब्याज का लाभ प्राप्त करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button