प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा :. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के निर्देशों के अनुरूप 12 जून से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने निर्देश दिये हैं कि शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाकर उन्हें योजनाओं से अनिवार्यत: लाभान्वित करें। शिविरों के माध्यम से शासन की प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में आमजनता से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों के माध्यम से सात दिन की समय सीमा में निराकृत करने की व्यवस्था भी की गई है। शिविरों में जिला और खण्ड स्तर के सभी अधिकारी शामिल हुए। शिविरों में प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वय वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button