मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रशासक 17 जून को आयेंगे रीवा, जिला बैंकों की करेंगे समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव 16 जून को भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा रवाना होकर 17 जून को सुबह 7.55 बजे रीवा पहुंचेंगे तथा सुबह 11 बजे न्यू सर्किट हाउस (राजनिवास) में जिला बैंकों की समीक्षा बैठक लेंगे। श्री यादव अपरान्ह 3 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट करेंगे तदुपरांत रात्रि 7.50 बजे ट्रेन द्वारा भोपाल रवाना होंगे।



