मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

कारागारों में योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

कारागारों में योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा केन्द्रीय कारागार रीवा, उप जेल त्योंथर व उप जेल मउगंज में बंदियों हेतु ऑनलाईन माध्यम से योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। योग कार्यकम 15 जून से प्रारंभ होकर अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक संचालित होगा। केन्द्रीय कारागार रीवा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री समीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा, जेल अधीक्षक सतीष उपाध्याय, जेल उपाधीक्षक संजीव गेंदले, श्याम सिंह कुशवाहा व जेल के बंदीगण द्वारा योग सप्ताह के शुभारंभ के उपरांत योग गुरु आदर्श पाण्डेय के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि योग के निरंतर अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। इसलिये योग का निरंतर अभ्यास मानव के लिये आवश्यक है। जेल अधीक्षक ने कहा कि योग से अनुशासन और आत्म नियंत्रण विकसित होता है। जिला विधिक सहायता अधिकारी ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में सहायता मिलती है, जोकि जीवन में तनाव से मुक्ति दिलाती है और कार्य क्षेत्र में कुशलता का संवर्धन करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button