प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनकल्याण शिविरों की अधिकारी कर रहे मानीटरिंग

जनकल्याण शिविरों की अधिकारी कर रहे मानीटरिंग

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . रीवा संभाग के सभी जिलों में 12 जून से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। जनकल्याण शिविरों की मानीटरिंग के लिए संभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करके विकासखण्ड मुख्यालयों तथा नगरीय निकायों में आयोजित शिविरों की मानीटरिंग कर रहे हैं। संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. पंकज सिंह ने सिंगरौली जिले में दो जनकल्याण शिविरों में शिरकत करके आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी ली। उप संचालक उद्यानिकी अनिल सिंह ने मैहर जिले के ग्राम नौगवां में शामिल होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अभियंता ऊर्जा प्रमा पाण्डेय ने रीवा जिले के गंगेव विकासखण्ड में आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल होकर आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी ली तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। अधीक्षण यंत्री पीएचई महेन्द्र सिंह ने सतना जिले के रामपुर बघेलान तथा नागौद में जन कल्याण शिविर में शिरकत की। संयुक्त संचालक शिक्षा नीरव दीक्षित ने जनपद कार्यालय सोहावल में आयोजित शिविर तथा सीएल पटेल ने सोहावल एवं रीवा जिले के सिरमौर में आयोजित शिविरों में भाग लिया। संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास शशिश्याम उइके ने रायपुर कर्चुलियान में आयोजित जनकल्याण शिवर में आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी ली। संभागीय अधिकारियों द्वारा शिविरों में विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इन शिविरों में स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, आयुष्मान योजना, संबल योजना तथा अन्य योजनाओं के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button