पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

समाजिक न्याय राज्यमंत्री ने बार्टी की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

समाजिक न्याय राज्यमंत्री ने बार्टी की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: महाराष्ट्र सरकार की सामाजिक न्याय राज्यमंत्री माधुरीताई मिसाल ने मंगलवार को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (बार्टी), पुणे द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। यह बैठक विधान भवन, पुणे के सभागार में आयोजित की गई।

 

समीक्षा बैठक में बार्टी द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण, फेलोशिप, आईबीपीएस, पुलिस भर्ती, जेईई तथा कौशल विकास विभाग के माध्यम से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

 

बैठक के दौरान राज्यमंत्री माधुरीताई मिसाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तथा प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों का चयन किया जाए। उन्होंने जाति सत्यापन प्रक्रिया को अधिक सरल एवं सुगम बनाने तथा विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र शीघ्र उपलब्ध कराने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक की शुरुआत बार्टी की निबंधक डॉ. सुचिता शिंदे द्वारा संस्थान की गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रस्तुति से हुई।

 

इस अवसर पर समाज कल्याण आयुक्त एवं बार्टी की प्रभारी महासंचालक श्रीमती दीपा मुधोल-मुंडे, निबंधक डॉ. सुचिता शिंदे, विभाग प्रमुख रविंद्र कदम, डॉ. बबन जोगदंड, लेखाधिकारी नितिन चव्हाण सहित समाज कल्याण विभाग एवं बार्टी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button