
कन्या जन्मोत्सव: जिला महिला चिकित्सालय में 12 नवजात बेटियों का मनाया गया जन्म
इटावा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम, नवजात बेटियों के सम्मान में
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा- जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत जिलाधिकारी महोदय इटावा के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 जून 2026 को जिला महिला चिकित्सालय, इटावा में कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम डा० पारितोष शुक्ला अधीक्षक, जिला चिकित्सालय इटावा व डा० अनिल कुमार, चिकित्सा अधीक्षक (महिला), की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में 12 नवजात कन्याओं का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। जिसके उपरान्त जिला महिला चिकित्सालय इटावा में नवजात कन्याओं को बेबी किट व उनके जन्मप्रमाण पत्र तथा धात्री माताओं (श्रीमती प्रीती, शीतल, मधु, नेहा, रूबी, माण्डवी, निशा, नजराना, रोशनी, दीपिका, चांदनी, संगीता. आदि) को ड्राईफ्रूट भेंट किया गया। कार्यक्रम में नवजात कन्याओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हे शुभ आर्शीवाद प्रदान दिया गया तथा उनकी माताओं और उनको विभिन्न सरकारी योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, (प्रथम श्रेणी, बेटी के जन्म पर रू0 5000/- द्वितीय श्रेणी एक वर्ष तक का टीकाकरण पूर्ण होने पर रू0 2000/- तृतीय श्रेणी कक्षा-1 में प्रवेश पर रू0 3000/- चतुर्थ श्रेणी, कक्षा-6 में प्रवेश पर रू० 3000/- पंचम श्रेणी, कक्षा-9 में प्रवेश पर रू0 5000/- षष्टम श्रेणी, 10वी या 12वी कक्षा उत्तीर्ण कर 2 वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा या स्नातक में प्रवेश पर रू0 7000/-) जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुडकर अधिक से अधिक आर्थिक सशक्तीकरण से नारी सशक्तीकरण की ओर बढ़ने के लिये प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार, श्री अजित कुमार दुबे, के द्वारा नवजात कन्याओं की माताओं एंव उनके परिवारीजनों को उ०प्र० सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया तथा विभागीय योजनाओं के पेम्पलेट आदि का वितरण कराये गये। जिला प्रोबेशन कार्यालय से श्री अक्षय वर्मा, कनिष्ठ सहायक, श्री अजित कुमार दुबे, श्रीमती अर्चना भदौरिया, संजीव कुमार, गौरव कुमार, श्री योगेन्द्र कुमार, एंव जिला महिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ आदि ने प्रतिभाग किया गया।



