
पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस आयोजित होने वाली जन शिकायत सुनवाई के क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
सुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। जन शिकायत सुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निष्पक्ष एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस अवसर पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।



