
सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिए किया गया जागरूक
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी,। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात संकेतों का सम्मान करने की अपील की।
जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने तथा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की है।



