प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रीवा में 13 केन्द्रों में होगी नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा – 5399 परीक्षार्थी होंगे शामिल     

रीवा में 13 केन्द्रों में होगी नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा – 5399 परीक्षार्थी होंगे शामिल  

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . रीवा जिले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए रीवा में 13 केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें टीआरएस कालेज, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक, एसके स्कूल, मॉडल हायर सेकण्डरी स्कूल, पीके सांदीपनि हायर सेकण्डरी स्कूल, मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक, पॉलिटेक्निक कालेज, मार्तण्ड विद्यालय क्रमांक दो तथा गवर्मेंट हायर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक एक शामिल हैं। शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय विधि महाविद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक दो तथा गवर्मेंट हायर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक दो में भी परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा में कुल 5399 विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए सुबह 11.30 बजे से परीक्षा केन्द्र खुल जाएंगे।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि पुलिस अधीक्षक प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में एक पुलिस अधिकारी तथा कम से कम चार सुरक्षाकर्मी तैनात करें। सुरक्षाकर्मियों में 50 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में कम से कम एक एएसआई स्तर का पुलिस अधिकारी तैनात करें। परीक्षा के प्रश्नपत्र बैंक में सुरक्षित रखे गए हैं। बैंक से प्रत्ये परीक्षा केन्द्र के लिए पृथक वाहन में प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। पुलिस अधीक्षक इन वाहनों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक पुलिस बल तैनात करें। कलेक्टर ने कहा है कि आयुक्त नगर निगम सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों के अभिभावकों के बैठने के लिए पण्डाल की व्यवस्था करें। इसमें पेयजल, ग्लूकोज तथा ओआरएस के पैकेट भी उपलब्ध कराएं। परीक्षा केन्द्रों में सफाईकर्मी भी तैनात रखें। अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल सभी परीक्षा केन्द्रों में 20 और 21 जून को बिजली की निरंतर आपूर्ति चालू रखें। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में बिजली की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी कराएं। कलेक्टर ने अधीक्षक डाकघर को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार गोपनीय परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने तथा समय पर वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button