प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिला सहकारी बैंक रीवा को हुआ 71.80 करोड़ का लाभ 

जिला सहकारी बैंक रीवा को हुआ 71.80 करोड़ का लाभ 

जिला सहकारी बैंक किसानों को 300 करोड़ के ऋण का करेगा वितरण 

 

रीवा . जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक रीवा अपने बैंकिंग कारोबार में तेजी से वृद्धि कर रहा है। बैंक को वर्ष 2025 में 6 करोड़ 39 लाख रुपए का लाभ हुआ था। बैंक को वर्ष 2026 में अब तक 71 करोड़ 80 लाख रुपए का लाभ हुआ है। इस संबंध में महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में किसानों को तीन सौ करोड़ रुपए के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। सहकारी बैंक की सभी शाखाएं कम्प्यूटराइज्ड हो गई हैं। बैंक में वर्तमान में सहकारी समिति में 88273 किसान सदस्य हैं। बैंक का व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसानों की सदस्यता बढ़ाने का अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है। अब तक 25 हजार से अधिक किसानों को सदस्यता फार्म का वितरण किया जा चुका है। अब तक 4386 किसानों द्वारा सदस्यता फार्म तथा प्रवेश शुल्क एवं अंश पूंजी की 600 रुपए की राशि जमा कर दी गई है। इस वर्ष 25 हजार किसानों को सहकारी बैंक और सहकारी समितियों का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि 2025 में खरीफ फसल के लिए 135 करोड़ 8 लाख रुपए का अल्पकालीन फसल ऋण वितरित किया गया। जिसमें से 129 करोड़ 68 लाख रुपए की वसूली हो चुकी है। रबी फसल 2025-26 में 110 करोड़ 56 लाख रुपए का अल्पावधि फसल ऋण वितरित किया गया। इसमें से 88 करोड़ 65 लाख रुपए की वसूली 10 जून तक हो चुकी है। बैंक की अन्य लंबित राशियों की भी वसूली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण देकर खेती को उन्नत बनाने के प्रयासों में बैंक द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button