
ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग के चेहरे में झलकी खुशी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्य प्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन ने देवतालाब तहसील के जुड़मानिया रघुनाथगंज के निवासी दिव्यांग राकेश कुमार पटेल को जैसे ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई तो दिव्यांग के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई। दिव्यांग ने कलेक्टर को अपनी शारीरिक स्थिति एवं आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा पात्रता के आधार पर हितग्राही को मौके पर ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई।

