
सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती दल का विशेष सुरक्षा अभियान, बैंकों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की जांच
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम केंद्रों, ज्वैलरी दुकानों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। गश्ती दल द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को सुरक्षा उपायों के प्रति सतर्क रहने, सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। टाइगर गश्ती दल की सक्रिय निगरानी से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल रही है।


