प्रतिभावान छात्राओं को मिलती है गांव की बेटी तथा प्रतिभा किरण योजना का लाभ रिपोर्ट
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा, मध्य प्रदेश
रीवा . उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश की मूल निवासी छात्राओं को प्रथम श्रेणी में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस संबंध में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा महेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं से कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने पर छात्रा को गांव की बेटी योजना तथा शहरी क्षेत्र से 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने पर प्रतिभा किरण योजना का लाभ दिया जाता है। छात्रा द्वारा उच्च अध्ययन के लिए शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने पर 5000 रुपए तथा तकनीकी शिक्षण संस्थान चिकित्सा एवं आयुष पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर 7500 रुपए की रुपए की राशि प्रतिवर्ष दी जाती है। राशि का भुगतान कोषालय के माध्यम से छात्राओं के बैंक खाते में किया जाता है। इस योजना का क्रियान्वयन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है।

