प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी, । आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण एवं बेहतर पुलिस-जन संवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी में प्रत्येक कार्य दिवस की भांति शुक्रवार को भी जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण तथा विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों को कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है, जिससे आम जनता को न्याय मिलने के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो सके।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button