बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री बृज किशोर पांडे की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई

अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री बृज किशोर पांडे की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार 

अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री बृज किशोर पांडे की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।बैठक में एजेंडावर सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश अपर समाहर्ता के द्वारा दिए गए।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उनके सुधार हेतु शीघ्र कार्रवाई की जाए।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग ,अतिक्रमण एवं सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को हटाने के लिए नियमित अभियान संचालित किया जाए। सप्ताह में दो दिन ड्राइव चलाया जाय।

 

एन एच पर ओवरलोड वाहनों तथा निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाया जाए।

 

बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

एंबुलेंस एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि दुर्घटना की स्थिति में “गोल्डन ऑवर” का लाभ पीड़ितों को मिल सके।

 

एनएच पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम की नियमित निगरानी की जाए।

 

पुलिस, परिवहन विभाग एवं एनएचएआई के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में इसके अतिरिक्त शहर में सुदृढ़ ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर बैठक में निर्देशित किया गया कि अंडर एज ऑटो चालकों एवं उनके लाइसेंस को लेकर अभियान चलाया जाए। नाबालिग ऑटो चालकों को प्रतिबंधित करें ।।

बैठक में ट्रैफिक विभाग ,डीटीओ एवं उनके अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएं।

 

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ड्रंकन ड्राइविंग पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया। मद्दनिषेध विभाग एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देश दिया गया कि जिले के महत्वपूर्ण स्थलों पर बने चेक पोस्ट की संख्या में वृद्धि की जाय एवं उक्त स्थलों पर पुलिस , मद्दनिषेध,परिवहन एवं खनन की टीम के द्वारा जांच की जाय।

 

उन्होंने जिला परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर नियमित रूप से नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जाए। ब्रेथ एनालाईजरका उपयोग किया जाए तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

साथ ही स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

 

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी प्रशांत कुमार के साथ सभी विभागों एवं पुलिस प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button