प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग, सीतामढ़ी के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के सभी कार्य प्रमंडलों द्वारा कराए जा रहे सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान पाया कि कुछ योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन एजेंसियों के साथ इकरारनामा निष्पादित हो चुका है, लेकिन उनके द्वारा अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध संविदा की शर्तों के अनुरूप कड़ी कार्रवाई की जाए तथा उनसे स्पष्टीकरण पूछा जाए।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल एवं पुलिया जैसी आधारभूत संरचनाएं आम जनता की सुविधा एवं आवागमन से सीधे जुड़ी हुई हैं, इसलिए कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने संबंधित अभियंताओं को नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुपालन एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में चल रहे सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को यथासंभव बरसात से पूर्व पूर्ण किया जाए, ताकि वर्षा ऋतु में आमजन को आवागमन संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। जिन योजनाओं का कार्य पूर्णता के निकट है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी कार्य प्रमंडलों के पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button