प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पेंटिंग प्रतियोगिता और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

पेंटिंग प्रतियोगिता और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज : कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत न्यू मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, मऊगंज में संस्था रमाशिव बहुदेशीय विकास समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में “नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान” विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे के दुष्प्रभावों को चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान 17 जून से 26 जून 2026 तक संचालित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य उपस्थितजनों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालय के प्राचार्य श्री दिवाकर मिश्रा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा न करने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। नशा न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि अनेक सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को भी जन्म देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक और विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, पदाधिकारी एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी उपस्थितजनों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button