उत्तर प्रदेशऔरैयाशिक्षा

लखनऊ अग्निकांड के बाद चार लाइब्रेरी व कोचिंग संस्थान सील

लखनऊ अग्निकांड के बाद चार लाइब्रेरी व कोचिंग संस्थान सील

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड और कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों को लेकर उठे सवालों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तिलक नगर क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान कई संस्थानों में गंभीर खामियां मिलने पर चार लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह तथा उनकी टीम शामिल रही। अधिकारियों ने लाइसेंस, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग, भवन की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कुल आठ कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच की गई। जांच में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन और आवश्यक व्यवस्थाओं की कमी पाए जाने पर ब्रह्म लाइब्रेरी, गुरुकुल लाइब्रेरी, यशस्वी लाइब्रेरी और संकल्प एकेडमी को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बिना मानकों के संचालित होने वाले संस्थानों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने संचालकों को अग्निशमन विभाग के नियमों का पालन करने,पर्याप्त सुरक्षा उपकरण लगाने और भवनों में सुरक्षित निकास व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।लखनऊ और अन्य शहरों में कोचिंग संस्थानों में आग लगने की घटनाओं के बाद यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरियों और शैक्षणिक संस्थानों की जांच जारी रहेगी तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button