प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा 

कलेक्टर्स शिक्षा तथा स्वास्थ्य सूचकांक बेहतर करने पर विशेष ध्यान दें - मुख्य सचिव 

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा 

कलेक्टर्स शिक्षा तथा स्वास्थ्य सूचकांक बेहतर करने पर विशेष ध्यान दें – मुख्य सचिव 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि कलेक्टर्स सुशासन पर ध्यान दें। आमजनता के कल्याण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का तत्परता से निराकरण कराएं। कोई भी शिकायत 50 दिन से अधिक समय तक लंबित न रहे। शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपेक्षा के अनुरूप सुधार नहीं हो रहा है। सभी कलेक्टर इन दोनों विभागों की हर माह समीक्षा करें। स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की विकासखण्ड स्तर पर संयुक्त बैठक आयोजित करके समीक्षा करें। इन विभागों के ऐप में दर्ज डाटा का विश्लेषण करके भी समुचित कार्यवाही करें। सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन और समय पर जाँच कराकर एनिमिक महिलाओं को शत-प्रतिशत उपचार सहायता सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले बाढ़ राहत तथा आपदा प्रबंधन की समीक्षा कर लें। अतिवृष्टि की स्थिति में राहत शिविर बनाने तथा बाढ़ से राहत और बचाव के सभी प्रबंध कर लें। किसी भी स्थिति में जन-धन की हानि न्यूनतम रखने का प्रयास करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के आसपास ड्रग फ्री जोन बनाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। एनकोर समिति की हर माह बैठक आयोजित कराकर नशे के विरूद्ध अभियान को गति दें। नवीन न्याय संहिता के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाएं। खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन तथा परिवहन पर कार्यवाही के लिए लगातार अभियान चलाएं। पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों के सहयोग से कलेक्टर्स साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। केन्द्र और राज्य सरकार के विभागों के लिए शासकीय भूमि के आवंटन की कार्यवाही तय समय सीमा में पूरी करें। बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगाने के लिए प्राप्त आवेदनों का सात दिवस में निराकरण करें। स्थापित मोबाइल टावरों में तोड़फोड़ और चोरी की घटनाओं की एफआईआर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए 15 जुलाई तक मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए नामांकन दर्ज कराएं।

बैठक में मुख्य सचिव ने शहरी क्षेत्र की प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, नशे तथा मिलावट के विरूद्ध अभियान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं हिरण्यगर्भा अभियान के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर कार्यालय से संयुक्त्‍ आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, उपायुक्त एलएल अहिरवार तथा सभी संभागीय अधिकारी तथा कलेक्टर कार्यालय से प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन, पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर एवं संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button